नोएडा में ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगने , निर्माण साइटों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों व अन्य स्लम एरिया में रहने वाले को शिक्षा , भोजन के अलावा अन्य सुविधाएं मिले, इसके लिए प्राधिकरण योजना पर काम कर रहा है। प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने इस फील्ड में काम करने वाले एनजीओ के साथ बैठक की। इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण की ओर से एसीईओ प्रभाष कुमार , डीजीएम एसपी सिंह, परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य विजय रावल के अलावा नौ से ज्यादा एनजीओ ने हिस्सा लिया।
नोएडा की सड़को पर भीख मांग रहे बच्चों को मिलेगी शिक्षा और सुविधाएं
सीईओ लोकेश एम ने एनजीओ के प्रतिनिधियों को कहा कि वे विभिन्न चौराहों व बाजारों में भीख मांगने वाले बच्चों का सर्वे कर उनकी संख्या और विवरण एकत्र करे। ताकि क्षेत्रवार उनकी शिक्षा और अन्य सुविधाओं के संबंध में स्थान का चयन कर व्यवस्था की जा सके। वहीं निर्माण साइटों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों का डाटा एकत्रित किया जाए। उन बच्चों को बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए शिक्षा की सुविधा जा सके।
भीख मंगवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीईओ लोकेश एम
उन्होंने निर्देशित किया कि बाजार और चौराहों पर भीख मांगने का काम माफियाओं के द्वारा संचालित किया जाता है। इसके लिए पुलिस का सहयोग से भीख मंगवाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। ताकि भीख मांगने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके। इस मौके पर पूर्व प्रधान निठारी की ओर से निठारी बारात घर में एनजीओ की ओर से संचालित गरीब बच्चों के केंद्र में इंडोर स्पोर्ट एक्टिविटी, प्लांटिंग और लाइब्रेरी की डिमांड की गई। इस पर सीईओ ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उपलब्ध कराने को कहा गया।

