Ayodhya Ram Mandir : इस समय पूरा देश राममय के जयकारों, भजनों से गूंज रहा है 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और उस दिन देश एक बार फिर दिवाली मनाएगा 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामलला अपने घर पधारने वाले हैं और देश इस समय आनंद, उत्साह में झूम रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अब भगवान राम की पहली पूर्ण तस्वीर भी सामने आ गई है।
भगवान रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर आई सामने
मधुर मुस्कान, माथे पर तिलक आशीर्वाद की मुद्रा में हाथ रामलला की भव्य तस्वीर अलौकिक, अद्भुत है। हालांकि भगवान राम की मूर्ति की झलक गर्भग्रह में विराजमान होने से पहले की है। इस पूर्ण रामलला की मूर्ति से पहले भगवान राम की पहली तस्वीर जो सामने आई थी उसमें सफेद और पीला कपड़ा ढका हुआ था उसके बाद दूसरी तस्वीर में रामलला की आंखों पर पीली पट्टी गले में गुलाब की माला वाली फोटो सामने आई थी।
जानिए 51 इंच की ही क्यों रखी गई रामलला की मूर्ति
बता दें मैसूर के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने भगवान रामलला की मूर्ति तैयार की है और भगवान राम की ये मूर्ति 51 इंच की है अब आपको बताते हैं रामलला की मूर्ति 51 इंच की ही क्यों रखी गई है दरअसल हर साल रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे जब सूर्य देव चमकते हैं और क्योंकि भगवान का जन्म रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे होता है तो भगवान पर सूर्य की किरण आकर पड़े. चंपत राय ने बताया था कि देश के काफी काबिल वैज्ञानिकों की मदद से यह सुनिश्चित किया गया।

