15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन हर साल लाल किले की प्राचीर पर देश के प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं इस साल 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत इस उत्सव को मनाने के लिए सरकार ने हर घर तिंरगा अभियान का एक भावनात्मक जुड़ाव का आग्रह किया मंत्रालय ने हर घर तिरंगा वेबसाइट भी लॉन्च की जो भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज को पिन करने के साथ-साथ तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी शेयर करने की अपील की
बात की जाए पीएम मोदी के 15 अगस्त के कार्यक्रम की तो मंत्रालय ने कहा कि मेजर निकिता नायर और मेजर जास्मीन कौर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर नेताओं ने अपनी ट्विटर डीपी पर तिरंगा लगाया तो उनका ब्लू टिक वेरिफिकेशन हट गया। इसमें बड़े बड़े नेता शामिल हैं सीएम योगी, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर एक्स पर डीपी दली और तिरंगा लगाया तो ब्लू टिक हट गया।
इनके अलावा कई अन्य नेताओं के प्रोफाइल से भी डीपी चेंज करने के बाद ब्लू टिक हट गया है। सिर्फ ब्लू टिक नहीं जिन नेताओं या अकाउंट को ग्रे टिक मिला था, वो भी तिरंगा की डीपी लगाने के बाद हट गया। सिर्फ भारतीय नेताओं के साथ ऐसा नहीं हुआ है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक्स अकाउंट की डीपी बदलने के बाद उनका भी ब्लू टिक हट दिया गया।
एक्स के नियमों के मुताबिक (Twitter X DP Change Rules) यूजर्स के प्रोफाइल से ब्लू टिक हट रहा है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स की तस्वीर हटने पर ब्लू टिक खुद हट जाने का नियम है। हालांकि, कंपनी जल्द ही उन सभी अकाउंट को उनका ब्लू टिक वापस कर देगी, जिन्हें डीपी बदलने के बाद हटाया गया है।

