Seema Haider News : पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति के घुसने की कोशिश से जुड़ा है। सीमा की सास और सचिन मीणा की मां रितु देवी ने रबूपुरा कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
रितु देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने जबरन उनके घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर आरोपी जोर-जोर से चिल्लाने लगा और हंगामा करने लगा। उस वक्त घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जिससे सभी डर गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान तेजस झानी निवासी सुरेन्द्र नगर, गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत हो रही है। मामले की विस्तृत जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Seema Haider को डिटेंशन सेंटर भेजने की मांग तेज
इधर, सीमा हैदर को जमानत दिलाने वाले अधिवक्ता हेमंत पराशर ने अब खुद सीमा को पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान से आए आतंकियों द्वारा निर्दोष भारतीयों की हत्या की गई है, उसे देखते हुए भारत सरकार को कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
हेमंत पराशर ने कहा कि वह भले ही पहले सीमा के वकील रहे हों और उन्होंने उसकी जमानत कराई हो, लेकिन अब उन्हें लगता है कि सीमा का भारत में रहना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उसे तत्काल पाकिस्तान नहीं भेजा जा सकता है, तो जब तक मामला न्यायालय में लंबित है, तब तक उसे डिटेंशन सेंटर में रखा जाए।
‘सीमा को भारतीय नागरिकता नहीं मिल सकती’
पूर्व अधिवक्ता पराशर ने स्पष्ट कहा कि सीमा को भारत की नागरिकता नहीं मिल सकती, क्योंकि वह अवैध तरीके से भारत आई हैं। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे मामलों में जब पाकिस्तानी महिलाएं भारतीय पुरुषों से विवाह कर मां बनती थीं, तो कुछ को नागरिकता मिल जाती थी, लेकिन अब वह कानून समाप्त हो चुका है और वह भी केवल वैध रूप से आए लोगों पर लागू होता था।
ये भी पढ़ें : Delhi News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज व्यापारियों का ‘दिल्ली बंद’, 100 से अधिक बाजारों में रहेगा सन्नाटा
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time