हरदोई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित 9आरोपियों की तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है। यह आरोपी भोली भाली युवतियों को देह व्यापार में धकेलकर संपत्ति को जुटाते थे। जिन पर हरदोई पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। जिसके बाद पुलिस ने डीएम के आदेश पर 9शातिर आरोपियों की संपत्ति को कुर्क किया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के नटपुरवा में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को इसका संज्ञान तब हुआ जब एक युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करना शुरू की जो अब तक जारी है।
अतरौली और कासिमपुर पुलिस ने 9शातिर आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इन सभी आरोपियों की 3करोड़ 25लाख की 30संपत्तियों को पुलिस ने कुर्क किया है। जिसमें जितेंद्र, सोमिल, शीतेश, लोहा उर्फ शिवपाल, राजन, पुल्लू, मिंटू, सोनू की संपत्ति को कुर्क किया गया है। डीएम के आदेश पर गाजे -बाजे के साथ कुर्की की कार्रवाई की गई है। इस दौरान सीओ संडीला व तहसीलदार समेत भारी संख्या में पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद रहे। इन सभी संपत्तियों का रिसीवर उपजिलाधिकारी संडीला को नियुक्त किया गया है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र में 23सदस्यों का एक गैंग अनैतिक देह व्यापार में लिप्त था। जिनके विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा कायम किया गया था। इसी गैंग के 9सदस्यों की संपत्ति को डीएम हरदोई द्वारा 30जून को कुर्क किया गया था। आज प्रशासन और पुलिस द्वारा उन सभी संपत्तियों को अटैच कर लिया गया है। जिनमें कई मकान,दुकान,खेत,दोपहिया चार पहिया वाहन,बैंकों में जमा धनराशि है। इन सभी संपत्तियों की बाजार में कीमत 3.25करोड़ रूपये है।

