पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इन दिनों छाईं हुईं हैं। पब्जी गेम से भारत के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन से इश्क करने वाली सीमा ने प्यार के लिए सारी हदें पार कर के सीमा पार कर के इंडिया में एंट्री ली जिसके बाद दोनों देशों में बवाल मचा हुआ है कुछ लोग सीमा सचिन की लव स्टोरी की हिम्मत की वाह वाही कर रहें हैं तो कुछ लोग कह रहें हैं कि सीमा भारत के लिए खतरा है क्योंकि वो एक जासूस है।
सीमा का कहना है कि वो सचिन से प्यार करती है इसलिए उसने अब हिंदू धर्म को अपना लिया है और वो यहीं रहना चाहती है लेकिन अब ATS ने सीमा सचिन से पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को भी यूपी एटीएस ने दोनों से पूछताछ की और मंगलवार को एक बार फिर पूछताछ कर रही है 7 घंटों की पूछताछ में ATS और IB का शिकंजा सीमा सचिन पर कसा तो ATS को अहम जानकारी मिली,सीमा हैदर के मोबाइल फोन का डेटा डिलीट मिला,डेटा डिलीट मिलने पर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा फोन,डिलीट मेसेजों को रिकवर करने के लिए भेजा गया लैब।
सीमा हैदर के मोबाइल फोन से खुल सकते हैं अहम राज,सीमा के चाचा और भाई पाकिस्तानी आर्मी में है तैनात,ATS -SSP अभिषेक वर्मा ने सीमा सचिन से पूछताछ की पासपोर्ट आधार कार्ड, बच्चों से जुड़े दस्तावेजों जांच की,भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात SSB से भी रिपोर्ट तलब की सीमा का ISI,पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन जांच पर फोकस,सीमा के पति गुलाम हैदर से भी फोन पर बात करेंगी UP-ATS,सीमा के बयानों का उसके पति की बातचीत से मिलान करेगी,मोबाइल फोन समेत अन्य सर्विलांस एविडेंस जुटाने में जुटी ATS,नोएडा में आज भी ATS सीमा और सचिन से करेगी पूछताछ।

