उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के चिकन शॉप पर कार्यवाही हुई हैं आपको बता दें की पीडीए की टीम ने गुड्डू की चिकन शॉप को सील कर दिया हैं दरअसल यह शॉप प्रयागराज के चकिया में अतीक के दफ्तर के पास है सूत्रों की माने तो 2 दिन पहले ही गुड्डू मुस्लिम की यह चिकन शॉप खुल गई थी |
आपको बता दें की यह पूरा मामला जैसे ही संज्ञान में आया वैसे ही पीडीए की टीम ने अपना ताबड़तोड़ एक्शन कर दिया और चिकन शॉप को सील कर दिया
अब इस बीच यंहा सवाल यह उठता हैं की जब गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद की मौत के बाद से गायब हैं तो यह चिकन शॉप आखिर किसके इशारे खोली गई तो दूसरी और इसके लिए एक जांच बैठा दी गयी हैं इस दोरान’पीडीए सचिव ने जांच के लिए गठित कमेटी से रिपोर्ट भी मांगी गौरतलब हैं की उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम 5 लाख रुपए का इनामी है |

