माफिया अतीक ,अशरफ और अतीक के बेटे असद की हत्या को समय बीत चुका हो लेकिन अब इस मामले में काफी दिनों बाद 27 जून का नया मोड़ आ गया है अशरफ और अतीक की बहन आयशा नूरी अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी के दौरान हुई हत्या की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल किया है।
अतीक की बहन ने अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर की भी सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की है। अतीक की बहन आयशा नूरी ने यूपी सरकार और केंद्र पर टिगड़ा फोडा है और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ही अतीक-अशरफ की हत्या के लिए जिम्मेदार है।
अतीक की बहन आयशा नूरी ने लगाया पुलिस को भी घेरा और आरोप लगाते हुए कहा पुलिस अधिकारियों को यूपी सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। आयशा नूरी ने अपनी याचिका के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों की कथित मुठभेड़ों से सुरक्षा की मांग की है।
अतीक की बहन आयशा नूरी ने अतीक और अशरफ की हत्या के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।
आयशा नूरी ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि यूपी सरकार ने राजू पाल की हत्या के बाद उनके परिवार के खिलाफ प्रतिशोध की कार्रवाई शुरू की है। आयशा नूरी ने अपनी याचिका में केंद्र सरकार और यूपी सरकार के साथ ही एसटीएफ के मुखिया अमिताभ यश को भी पक्षकार बनाया है।
दरअसल एनकाउंटर के तुरंत बाद ही इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने याचिका दाखिल कर न्यायिक जांच की मांग की थी। विशाल तिवारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा है जिसपर 3 जुलाई को सुनवाई होनी है।

