चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं राजस्थान की कुल 199 सीटों में से अब तक तीन सीटों के नतीजे आ गए हैं। (Assembly Election Result Live) मनोहर थाना विधानसभा सीट से बीजेपी के गोविंद प्रसाद जीते हैं उनको 85304 वोट मिले थे। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल चौहान को 53,193 वोटों से हराया।
राजस्थान की आसपुर विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी से उमेश मीणा जीते। (Assembly Election Result Live) वहीं चौरासी विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत चुनाव जीत गए हैं। इसके अलावा डूंगरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से गणेश गोगरा जीत चुके हैं। तो वहीं सागवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के शंकर लाल विजयी हुए हैं। राजस्थान की विद्याधर नगर सीट से जीतीं दीया कुमारी उन्हें 158516 वोट मिले।
कांग्रेस नेता और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी नाथद्वारा सीट से चुनाव हार गए हैं। (Assembly Election Result Live) इस हार के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘नाथद्वारा की जनता के निर्णय को मैं स्वीकार करता हूं पूरे चुनाव के दौरान साथ देने वाले कार्यकर्ताओं और साथियों का मैं धन्यवाद करता हूं मैं हमेशा की तरह नाथद्वारा की जनता के हितों की पैरवी करता रहूंगा। भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह जी को जीत के लिए हार्दिक बधाई मुझे उम्मीद है कि वो आने वाले 5 साल में पिछले 5 साल से चली आ रही विकास की गति को जारी रखेंगे।
राजस्थान में कांग्रेस के अब तक यह मंत्री हारे
– खाजूवाला – गोविन्द राम मेघवाल
– कोलायत – भंवर सिंह भाटी
– सपोटरा – रमेश मीणा
– लालसोट – प्रसादीलाल मीणा
– डीग-कुम्हेर – विश्वेन्द्र सिंह
– सिविल लाइंस – प्रताप सिंह खाचरियावास
– सिकराय – ममता भूपेश
– बानसूर – शकुंतला रावत
– कोटपुतली – राजेंद्र यादव
– कोलायत – भंवर सिंह भाटी
– बीकानेर पश्चिम – बीडी कल्ला
– अंता- प्रमोद जैन भाया
वहीं तेलंगाना की कुथबुल्लापुर सीट का नतीजा आ गया है। (Assembly Election Result Live) यहां भारत राष्ट्र समिति (BRS) के के.पी. विवेकानंद की जीत हुई है।
मध्य प्रदेश
बीजेपी 167
कांग्रेस 61
राजस्थान
बीजेपी 117
कांग्रेस 67
छत्तीसगढ़
बीजेपी 53
कांग्रेस 35
तेलंगाना
BRS 39
कांग्रेस 64
बीजेपी 8

