गुरूवार 3अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे को मंजूरी दे दी थी और शुक्रवार 4 अगस्त की सुबह से ASI ने सर्वे शुरू भी कर दिया है सर्वे के चलते परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और 2 आईपीएस, 4 एडिशनल एसपी, 6 डिप्टी एसपी और 10 पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा करीब 200 पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
सर्वे टीम अभी ज्ञानवापी परिसर के सबसे बाहरी हिस्से यानी आंगन में है. टीम आंगन में सील वजूखाने को बाहर से देख रही है। ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान ASI की टीम के अलावा 16 अन्य लोगों को अंदर जाने की इजाजत है। इनमें मुस्लिम पक्ष से 9 और हिंदू पक्ष के सात लोग शामिल हैं। हालांकि, मुस्लिम पक्ष सर्वे का बहिष्कार कर रहा है। हिंदू पक्ष से सारे लोग अंदर गए हुए हैं।
सर्वे टीम ने वाराणसी जिला प्रशासन को बताया कि लगभग ज्ञानवापी के सर्वे में दो हफ्ते का समय लग सकता है। वहीं शुक्रवार को जुम्मे की नमाज भी होती है तो ऐसे में सर्वे का काम 12 बजे तक खत्म कर दिया जाएगा लेकिन ASI की टीम ने 2 शिफ्ट में काम करने की इच्छा जताई है और प्रशासन से पूछा है कि क्या जुमे की नमाज के बाद दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 2 घंटे सर्वे किया जा सकता है।
वहीं मुस्लिम पक्ष ने गुरूवार को हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट का रूख किया तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो शुक्रवार को इस पर सुनवाई करेगी।

