नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal जेल से बाहर आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वह तिहाड़ जेल से अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं।
1 बजे पार्टी ऑफिस पर प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे Arvind Kejriwal
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि वो कल सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस पर हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे और 1 बजे पार्टी ऑफिस पर प्रेस कान्फ्रेंस होगी।
जेल से रिहाई के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
जेल से रिहाई के बाद केजरीवाल गाड़ी की सनरूफ खोलकर बाहर आए और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया।
पत्नी के साथ घर जाएंगे Arvind Kejriwal
अंतरिम जमानत के बाद सीएम केजरीवाल के तिहाड़ से बाहर आने की प्रक्रिया जारी है। अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ से रिहाई के लिए पंजाब सीएम भगवंत मान भी तिहाड़ पहुंचे हैं। वह केजरीवाल को लेकर उनके साथ घर जाएंगे। उनसे पहले पत्नी सुनीता भी सीएम केजरीवाल को लाने तिहाड़ पहुंच गई हैं।
ये भी पढ़ें ; नोएडा पुलिस की हिरासत में आरोपी की मौत, मामले में DM ने दिए जांच के आदेश
रिलीज ऑर्डर लेकर तिहाड़ पहुंचे केजरीवाल के वकील
कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद Arvind Kejriwal के वकील रिलीज ऑर्डर लेकर तिहाड़ पहुंचे। इस दौरान जेल से बाहर सीएम केजरीवाल की रिहाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है। तिहाड़ में वकील के साथ जमानती के तौर आप नेता संदीप पाठक भी हैं। उनके साथ साथ आम आदमी पार्टी के तमाम नेता, विधायक, मंत्री, पार्षद, समर्थक तिहाड़ जेल के बाहर एकत्रित होने पहुंचे थे।

