बिग-बॉस 16 की टॉप 5 फाइनलिस्ट अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के PA संदीप कुमार के खिलाफ आरोप लगाया कि उन्होनें मुझे जातिसूचक शब्द बोले और जान से मारने की धमकी दी। इस पर अर्चना के पिता गौतम बुध ने परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, और आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि 26 फरवरी को मेरी बेटी प्रियंका गांधी के बुलाने पर कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर छत्तीसगढ़ गई थीं और वहां उनके पीए ने मेरी बेटी से बदतमीजी से बात की।
आगे बताते हुए गौतम बुध ने कहा कि जब मेरी बेटी ने प्रियंका गांधी से मिलने के लिए उनके पीए से समय मांगा तो उसने मेरी बेटी को प्रियंका गांधी से मिलने के लिए मना कर दिया साथ ही अर्चना से बदतमीजी से बात करते हुए जातिसूचक शब्दों और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
अर्चना गौतम ने इस बात की जानकारी खुद फेसबुक लाइव पर दी और कहा कि वह प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मांग करती हैं कि तुरंत में संदीप सिंह को हटाया जाए क्योंकि वह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसी भी महिला के लिए इस तरह के शब्द बोलना काफी शर्मनाक है किसी को भी इस तरह के अभद्र भरे शब्द बोलना और महिला का अपमान करना शोभा वाली बात नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बता दें अर्चना गौतम मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

