शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर जंक्शन के पास रेल दुर्घटना ( Train Accident ) में साबरमती एक्सप्रेस (19168) के कम से कम 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मिली जानकारी के यह घटना रेल पटरी पर मौजूद एक पत्थर से टकराने से हुई।
Train Accident : 2:30 बजे घटि घटना हुई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना कानपुर और भीमसेन स्टेशनों के बीच लगभग 2:30 बजे घटित हुई। उस समय ट्रेन झांसी जा रही थी।अधिकारी ने कहा अभी तक किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। हम पटरी से उतरे डिब्बों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा लोको पायलट ने बताया कि इंजन के कैटल गार्ड (अगले हिस्से) पर कोई पत्थर गिर गया था, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया।
रूट की कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट
रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, पटरी से उतरने के कारण सात ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और तीन अन्य का मार्ग बदल दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO शशि कांत त्रिपाठी, जो उस क्षेत्र की देखरेख करते हैं ने बताया कि यात्रियों को दुर्घटना स्थल से कानपुर रेलवे स्टेशन तक ले जाने के लिए बसें उपलब्ध कराई गई थीं।त्रिपाठी ने कहा, इसके अलावा, आठ डिब्बों वाली एक मेमू ट्रेन कानपुर से दुर्घटनास्थल ( Train Accident ) के लिए रवाना हुई, ताकि यात्रियों को वापस कानपुर लाया जा सके, ताकि उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आगे की व्यवस्था की जा सके।

