अभी ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के आंसू सूखे भी नहीं थे कि फिर एक बार राज्य के बारगढ़ में मालगाड़ी के डिब्बे ट्रैक से डिरेल हो गए। कहा जा रहा है कि मालगाड़ी के पहिए फटने से मालगाड़ी के कंटनेर डिब्बे पलट गए हालांकि अभी तक किसी की जान का नुकसान ना होने की खबर मिली है।
ओडिशा में मालगाड़ी हुई पटरी से डिरेल
2जून शुक्रवार की रात ओडिशा में हुए खतरनाक रेल हादसे में सैंकड़ो यात्रियों की जान को छीन लिया और अभी भी घायलों का इलाज चल रहा है। अभी इस हादसे को 51घंटो का समय बीता है और देश के सभी लोग झकझोर देने वाले हादसे को भूल भी नहीं पाएं, सैकड़ो की मौत, रूला देने वाले, कंपा देने वाले फोटो,वीडियो अभी भी हर देशवासियों के दिल में ताजा हैं और एक बार फिर मालगाड़ी का पलटना यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिर एक बार सवाल खड़े कर रहा है कि कहीं फिर से बालासोर वाली घटना ना घट जाए।
हादसा बारगढ़ मौजूद एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में चूना पत्थर ले जाते समय हुआ अभी मिली जानकारी के मुताबिक किसी की जान को नुकसान ना पहुंचने की सूचना है। दुर्घटना बारगढ़ के पास एसीसी सीमेंट प्लांट के अंदर बिछाए गए प्राइवेट ट्रैक पर हुई है, जो कि प्राइवेट साइडिंग है, जिसका संचालन रेलवे की तरफ से नहीं होता है। यह बारगढ़ सीमेंट वर्क्स के स्वामित्व वाली नैरोगेज लाइन है। निजी साइडिंग के चलते इस लाइन का रखरखाव रेलवे की तरफ से नहीं किया जाता है। हादसे के बाद मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

