प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत आने का मामला जहां अभी ठंडा भी नहीं हुआ वहीं यूपी के मुरादाबाद में भी एक ऐसा और मामला समाने आया है। सीमा हैदर मामले की जांच यूपी एटीएस ने शुरू कर दी है। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश की महिला जूली सरहद पार करके भारत आई सुनीता नाम की पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है इस पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि जूली नाम की महिला बांग्लादेश से भारत आई और उसने उसके बेटे अजय के साथ शादी की महिला अब न्याय के लिए भटक रही है।
पीड़ित सुनीता ने बताया कि उसके बेटे अजय की बातचीत बांग्लादेशी महिला जूली के साथ व्हाट्सऐप पर शुरू हुई 3 महीने पहले जूली अपने 11 साल की बेटी हलीमा को लेकर मुरादाबाद आई थी महिला जूली ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाया था जूली ने महिला ने पीड़िता के बेटे अजय से की शादी थी महिला जूली वीजा का समय बढ़वाने के लिए मुरादाबाद से कलकत्ता के लिए निकली महिला का कहना है कि उसका बेटा अजय भी जूली के साथ गया था और फिर उसने फोन करके बताया था कि वह जूली के साथ बांग्लादेश चला गया है।
अब अजय ने वहां से अपने लहूलुहान हालत में फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर मदद की गुहार लगाई है। सुनीता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बेटे को बांग्लादेश से वापस बुलाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सिविल सीओ सिविल लाइंस और एलआईयू को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

