सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं एक बार फिर उन्होनें हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे डाला है मौर्य ने कहा कि हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म ही नहीं है। हिंदू धर्म केवल धोखा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान देते हुए कहा कि हिंदू धर्म ही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ हुआ। दलित होने के कारण उन्हें मंदिर में जाने से रोका गया। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद से हटने पर मुख्यमंत्री आवास और कालिदास मार्ग को गौमूत्र से पवित्र किया गया था क्योंकि वो पिछड़े समाज से आते हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर अभी हाल ही में जूता भी खा चुकें हैं लेकिन इसके बावजूद भी वो विवादित बयान देने बंद नहीं कर रहे हैं जैसे सांप जहर उगलता है वैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य सांप की तरह जहर उगलने से पीछे नहीं हटते।

