प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) आज ये नाम ज्यादातर सभी जानते हैं उड़ारियां से प्री ने खास पहचान हर दिल पर बनाई और इसी शो से उन्हें अंकित के रूप में खास दोस्त दिया उड़ारियां शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया जिसके बाद लोग दोनों की बॉन्डिंग देखकर कहने लगे कि आप दोनों एक हो जाइए साथ अच्छे लगते हैं।
इसके बाद प्रियंका-अंकित ने बिग-बॉस 16 में भी साथ एंट्री ली और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और काफी चर्चे भी हुए कि दोनों एक दूसरे की इतनी केयर करते हैं और प्यारे लगते हैं शो में दोनों के बीच लड़ाई भी हुई लेकिन ज्यादा समय तक दोनों एक दूसरे से नाराज ना होकर एक दूसरे का साथ देते हमेशा दिखे जब अंकित को बाहर किया गया शो से तब प्रियंका काफी रोईं थीं और प्रियंका के शो ना जीतने पर अंकित काफी भावुक हो गए थे दोनों हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते ही आएं हैं लेकिन फैंस हमेशा यहीं कहते हैं दोनों की जोड़ी देखकर they are made for each other।
बिग-बॉस के शो के दौरान ही प्रियंका-अंकित के नाम को जोड़कर Priyankit किया गया। शो खत्म होने के बाद Priyankit कई बार साथ नजर आए दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो भी किया “कुछ इतने हसीन” दोनों उसके बाद अपने अपने काम में जुटे और हाल ही में प्रियंका ने रणदीप हुड्डा के साथ म्यूजिक एल्बम में काम किया है गाना Zohrajabeen जो कि B Praak ने गाया है।
ये भी पढ़ें : Greater Noida: ट्विन टावर के नतीजे के बाद भी नहीं सुधर रहे सुपरटेक बिल्डर
Priyanka Chahar Choudhary ने हॉट अवतार से गिराईं बिजलियां
अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉट लुक फोटो शेयर किया जिससे फैंस के दिलों पर तो बिजलियां गिर ही गईं हैं साथ ही एक्ट्रेस के दोस्त यानि अंकित गुप्ता भी प्रियंका की इन फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए और लिखा- “जान ही ले लो तुम” और साथ ही हार्ट और आग के इमोजी भी बनाए।

अंकित गुप्ता ने भी प्रियंका के हॉट फोटो पर किया कमेंट
Priyanka ने पिंक वन पीस ड्रेस में किलर लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। प्री के इस लुक को फैंस भी काफी पसंद कर रहें है और कमेंट कर के उन्हें हॉट, किलिंग, स्टनिंग तमाम तरीके से तारीफ कर रहें हैं। प्रियंका के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

