Anant- Radhika Pre Wedding : गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेंडिंग फंक्शन की चर्चाएं इस समय देश और दुनिया में छाईं हुईं हैं बी-टाउन, साउथ इंडस्ट्री, देश-विदेश के क्रिकेटर्स, हॉलीवुड सिंगर, दुनिया के बड़े बड़े बिजनेसमैन का जामवाड़ा लगा हुआ है धूमधाम से अनंत-राधिका का प्री वेंडिग फंक्शन चल रहा है लेकिन प्री वेडिंग फंक्शन के पहले दिन दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शुमार भारतीय रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भावुक हो गए ये पहली बार ही हुआ होगा कि मुकेश अंबानी की आंखो से आंसू झलके।
अनंत अंबानी ने भावुक भरी स्पीच देकर जीता अपने पेरेंट्स का दिल
दरअसल कुछ मूमेंट ऐसे होते हैं कि अपने आप आंखो से आंसू निकल ही आते हैं। अनंत अंबानी ने अपने प्री वेंडिग फंक्शन के पहले दिन इतनी भावुक भरी स्पीच दी अपने माता-पिता को लेकर कि मुकेश अंबानी की आंखो से आंसू निकल गए लेकिन ये आंसू थे खुशी के। अनंत अंबानी ने अपनी स्पीच में कहा- ये सब मेरी मम्मी ने किया है मेरे प्री वेंडिंग फंक्शन के लिए वो पिछले तीन से चार महीने 18-19 घंटे काम करती रही कि जिससे मेरा प्री वेंडिंग फंक्शन शानदार-यादगार बने।
अनंत अंबनी ने स्पीच के दौरान राधिका मर्चेंट के लिए बोली बेहद ही दिल छूने वाली बात
अनंत जब स्पीच दे रहे थे तो उनके चेहरे की मासमूमियत एक बच्चा दिख झलक रहा था। इस इवेंट को यादगार बनाने के लिए मैं अपने मम्मी-पापा, भाई-बहन और यहां मौजूद सभी लोगों का शुक्रिया कहना चाहता हूं कि वो मुझे और राधिका को स्पेशल फील कराने के लिए आए हुए हैं। आगे अनंत ने कहा आप सभी को पता है कि मेरी लाइफ हमेशा से गुलाबों के बेड से सजी नहीं रही है मैं बचपन से ही हेल्थ दिक्कतें झेल रहा हूं लेकिन मेरे परिवार ने कभी भी मुझे इसका अहसास नहीं होने दिया मेरा परिवार मजबूती के साथ मुझे सपोर्ट करता रहा है साथ ही मेरी होने वाली बेटरहाफ राधिका जिन्हें मैं सात सालों से जानता हूं वो भी काफी सपोर्ट करती हैं मुझे और मैं हर दिन इनसे मोहब्बत करता जा रहा हूं। जब मैं राधिका से मिला तो मेरे दिल में सुनामी आ गई थी।

