ज़रूरत पड़ने पर परेशानी में इंसान क्या कुछ नहीं करता इसका जीता जागता उदाहरण रामपुर में देखने को मिला,स्वास्थ विभाग के लिए ये घटना शर्म की बात है,समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए चलिए बताते हैं आपको क्या है पूरा मामला…

रामपुर में एक गरीब मज़दूर ने अपनी पत्नी के इलाज के ऐसा जुगाड़ बना डाला जिसे देख कर हर कोई हैरान है। मामला रामपुर के गांव चुन्नावाला का है गांव में रहने वाले गरीब मज़दूर की पत्नी झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गंभीर बीमार पड़ गई. पीड़ित बहादुर ने एंबुलेंस बुलाई तो पहली बार में तो वह आ गई, लेकिन बार-बार बुलाने पर वह नहीं आई पति को इलाज के लिए बार-बार अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाना पड़ता था। बिना एंबुलेंस के लिए उसके लिए यह चुनौती बनता जा रहा था. फिर उसने जो किया, उसे देख हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल पति ने बाइक का आधा हिस्सा काटकर उसपर ठेली फिट कर ली, जिससे की वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा सके। इस मामले में अब जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार कर कर बड़ी कार्यवाही की बात कही है। चुन्नावाला गांव के रहने वाले मज़दूर बहादुर की पत्नी बीमार हो गई. पीड़ित पति का कहना है कि उसके पास ज्यादा पैसा नहीं है, वह मजदूर है उसने बाइक काट कर ये ठेली बनाई है।
बहादुर का कहना है कि जब पत्नी बीमार हुई तब एंबुलेंस एक बार आई, लेकिन फिर दोबारा कभी नहीं आई तब जाकर ये ठेली बनाई गई अब इसी से पत्नी का इलाज हो रहा है।बहादुर ने कहा कि मेरे पास ज्यादा पैसा नहीं है तब मैंने सोचा कि बाइक काटकर उसमें ठेली लगा लेता हूं, जिससे कुछ किराया बचेगा और पत्नी को दिखाने के लिए अस्पताल ले जाया जा सकेगा।
डीएम ने लिया संज्ञान
बता दें कि जैसे ही ये घटना चर्चा का केंद्र बनी, जिलाधिकारी रामपुर ने भी मामले का संज्ञान लिया। इस मामले पर जिलाधिकारी रामपुर रविंद्र कुमार ने बताया, “यह प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है मदद होनी चाहिए। दो चीजों को हम देखेंगे कि एक तो एंबुलेंस की सर्विस उन्हें क्यों नहीं मिल पा रही है? जो भी कमी आ रही है उसे ठीक किया जाएगा और जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। हम सही तरीके से मरीज का इलाज करवाएंगे। मरीज को देखने के लिए मेडिकल टीम भी भेजी जा रही है।

