रिपोर्ट: निशांत शर्मा
अपने पति को तलाशते नोएडा पहुंची बांग्लादेश की सोनिया अख्तर मामले में तमाम फोटो और वीडियो सामने आए हैं,जिसमें सोनिया अख्तर और उनके कथित पति सौरभ कांत तिवारी पार्टी करते और नाचते गाते नजर आ रहे हैं,इस मामले में सौरभ कांत तिवारी सोनिया अख्तर पर हनी ट्रैप कर जबरदस्ती शादी का आरोप लगा चुके हैं,वही इन फोटो वीडियो में वह जमकर सोनिया अख्तर और बच्चों के साथ खुशियां मनाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं
सौरभ कांत तिवारी ने लगाया था जबरन शादी का आरोप
नोएडा के रहने वाले सौरभ कांत तिवारी पर धोखे से शादी करने और शादी करने के बाद उसे छोड़ने का आरोप लगाने वाली सोनिया अख्तर अपने 1 साल के बच्चे के साथ बांग्लादेश से नोएडा पहुंची है,सोनिया अख्तर का कहना है कि उसे न्याय मिलना चाहिए और वह अपने पति को अपने साथ वापस लेकर जाएगी, सौरभ कांत तिवारी ने पहले उसे धोखे से शादी कर ली और उसके बाद उसे और उसके बच्चे को लावारिस छोड़ दिया, सोनिया अख्तर की शिकायत के बाद नोएडा पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई है

