उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर प्रदेश की योगी सरकार पर अपने सोशल मीडिया के जरिए हमला करते रहते हैं। कभी अस्पतालों की खराब हालत को लेकर तो कभी सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की वजह से होने वाले दुर्घटनाओं को वे प्रमुखता से उठाते हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे लेकर वे सुर्खियों में आ गए हैं।
चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी
दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार के विकास मॉडल पर तंज कसा है। समाजवादी पार्टी की ओर से एक खबर का हवाला देकर ट्वीट किया गया है जिसमें कानपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया है। बता दें कि इस खबर के अनुसार यहां पर पिछले 8 महीनों में 612 गाड़ियों चोरी हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश की पुलिस यहां चोरी की घटनायें रोकने में नाकाम रही है। जिसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए विकास मॉडल पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “भाजपा राज में जेबकतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलने लगे हैं… क्या यही है भाजपा के विकास का मॉडल !

