Akhilesh Yadav Resigns: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब वह लोकसभा में कन्नौज सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे। अखिलेश के साथ ही फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए सपा विधायक अवधेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट जीतने के बाद उन्होंने करहल सीट से इस्तीफा दे दिया है।
तेज प्रताप यादव हो सकते है उम्मीदवार
करहल विधानसभा सीट से अखिलेश के इस्तीफे के बाद इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों का दावा है कि करहल उपचुनाव में तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा जा सकता है। तेज प्रताप यादव बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। उनकी शादी लालू की बेटी राजलक्ष्मी से हुई है।
अखिलेश ने टिकट देकर छिन लिया था
2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कन्नौज विधानसभा सीट से पहले तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। हालांकि नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव ने खुद इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक को हराया।

