सरकार और संगठन के लड़ाई के बीच उत्तरप्रदेश में विपक्ष ने नया दाव लगाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि मानसून ऑफर: 100 लाओ, सरकार बनाओ। अखिलेश के इस पोस्ट के बाद यूपी के राजनीति में भूचाल मच गया गया। एक तरफ जहां बीजेपी अपने अंदरूनी परिस्थित से उबरने की कोशिश में हैं, वहीं दूसरे तरफ सपा के तरफ से बार बार भाजपा पर हमला किए जा रहे हैं।
अखिलेश यादव का ट्विटर जंग
लोकसभा चुनाव में आए नतीजों के बाद बीजेपी मे हो रहे खींचतान के बीच अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला किया। बिना किसी का नाम लिए बगैर सपा प्रमुख ने एक बाद एक कई ट्वीट किये। ये सभी पोस्ट उप मुख्यमंत्री के दिल्ली से लखनऊ लौटने के बाद किए गए। अखिलेश यादव ने बुधवार को देर रात पोस्ट किया कि – लौट के बुद्धू घर को आए। फिर इसके बाद आज सुबह अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा मानसून ऑफर: 100 लाओ, सरकार बनाओ।
सपा प्रमुख ने 2022 में भी दिया था ऑफर
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सपा प्रमुख केशव प्रसाद को सरकार बनाने का ऑफर दे रहें हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने 2022 में भी भाजपा नेता और प्रदेश में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सरकार बनाने का ऑफर दिया था। उस समय एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायकों के साथ पाला बदलने पर मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी।

