महिलाओं की सुरक्षा अब भी देश में एक बड़ी परेशानी भले ही आज महिलाएं आदमियों से आगे निकल रहीं हैं लेकिन सुरक्षित आज भी अपने आप को महफूज नहीं कर पाती हैं। आगरा पुलिस ने एक मुहिम छेड़ी हुई है उन महिलाओं के लिए जो अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक नहीं हैं गांव गांव जाकर आगरा पुलिस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
गांव थानाध्यक्ष अनिल शर्मा, थानाध्यक्ष महिला थाना डेजी पंवार ने महिलाओं को हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवा, चाइल्ड लाइन, वूमेन पावर की जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मी ने महिला युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। घरेलू हिंसा पर चुप्पी ना साधे, मनचले से घबराए नहीं।
आगरा के कस्बा शमसाबाद के मोहल्ला टोला में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डेजी पवार थानाध्यक्ष महिला थाना ने बताया कई हेल्प लाइन चलाई जा रही है। सभी को जागरूक होना चाहिए। सभी अभिवावक यह सुनिश्चित करें कि जब स्कूल बच्चे जा रहे हैं, और यदि कोई पीछा कर रहा है तो बाइक का नंबर नोट करे। मनचले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती हैं। यूपी कॉक माध्यम से ऑन लाइन समस्या को दर्ज घर बैठे करा सकते हैं। महिलाओ को थाने का नंबर नोट कराया गया। महिलाओं के पति यदि शराब पीते हैं उसकी शिकायत दर्ज कराए। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने मोबाइल के कैमरे में डायल नंबर नोट किए साथ ही जागरूकता के लिए पम्पलेट वितरण किए गए।

