योगी सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया जाता है उसी सरकार में यदि बेटियों की इज्ज़त व आबरू के साथ खिलवाड़ हो तो आरोपी खुलेआम घूम रहे हो तो आप समझ सकते हैं उस पीड़िता का दर्द,
आप समझ सकते हैं ये वो परिवार है जो।अपनी बेटी की परेशानी के लिए दर दर की ठोकर खाकर उन आरोपी उनके किये की सजा दिलाने के अधिकारियों व शहर के समाजसेवियों के चक्कर काट रहा है।।
ये वो पीड़िता परिवार है जिनकी आंखे साफ जाहिर कर रही है कि इनकी कितनी बड़ी समस्या है 82 साल के वृद्ध पिता के कंधों पर आज भी बेटी की।जिम्मेदारी है वृद्ध पिता अपना सबकुछ दाव पर लगाकर 2020।में शहर के रहीस खानदान में बेटी की।सगाई की ,जिससे बेटी का भविष्य सही गुजर सके ,लेकिन वृद्ग पिता को क्या पता था जिस परिवार में अपनी बेटी की रिश्ता किया उसमे इंसान नही भेड़िए रहते हैं जो बेटी की आबरू के साथ खिलवाड़ कर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देंगे
पीडिता के बताए अनुसार शादी के 3 माह तक सब कुछ सही रहा लेकिन जैसे जैसे समय निकला भेड़िया ने अपनी प्यास बुझाने के लिए बेटी समान बहु पर गन्दी नजर करना शुरू कर दी ,जेट की हरकत ने सारे जेठ के रिश्ते तोड़ छोटे भाई की पत्नी की आबरू लूटने के बाद किसी को बताने पर जानसे मारने की धमकी दी,लेकिन बेटी ने बड़ी हिम्मत कर जेट की बात सास ससुर से बताई तोसास ने बदनामी का हवाला देकर मुह बन्द करने की।धमकी दी ,और इज्जत के साथ साथ पीड़ित बेटी के मारपीट को सहती रही ,बाद में ससुर ने पीड़िता के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया विरोध करने पर पीड़िता को ससुराल वाले बदचलन साबित कर घर से बाहर निकाल दिया ,पीड़िता आज अपने 82 साल के वृद्ध माता पिता के साथ रह रही है बेटी के पिता ने दर्जनों बार राजीनामा कर घर वापस की बात कही लेकिन पीड़िता के ससुरालीजन कुछ सुनने के लिए तैयार नही,3 दिन पहले पीड़िता ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया ।।
वृद्ध मातापिता ने काफी समझाने के बाद उसे इंसाफ दिलाने की ठान ली है बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पीड़ित परिवार शिव सेना के अध्यक्ष वीनू लवानिया से बेटी के ससुराल पक्ष को सजा दिलाने के लिए गुहार लगाई है।
इस मामले को लेकर मीडिया ने अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि पीडित परिवार अपनी समस्या को लेकर आया है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की बात कही है इस बात से आप समझ सकते हैं पीड़िता 1 साल से न्याय की गुहार लगा रही है वही पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यवाही का आस्वाशन दिया जा रहा है लेकिन कार्यवाही शुन्य नजर आ रही है ऐसा ये कोई पहला मामला नही जिमसें पीड़ित महिला बेटी के न्याय की गुहार लगा रही है ऐसे तमाम लोग है जिनकी पुलिस दर्जनों चक्कर के बाद खाना पूर्ति करती नजर आती है।

