अप्रैल के शुरुआत में विस्तारा फ्लाइट की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के बाद, अब Air India Express की 70 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। ये सभी मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक निर्धरित थी। मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि एयरलाइन के वरिष्ठ चालक दल के सदस्यों के सामूहिक छुट्टी पर चले जाने के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की करीब 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं।
इसलिए रद्द हुई Air India Express की उड़ान
एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए टीमें सक्रिय रूप से इस मुद्दे को देख रही हैं। उन्होंने बताया हमारे केबिन क्रू के एक वर्ग ने कल रात बीमार होने की सूचना दी है, जिसके परिणामस्वरूप उड़ान में देरी हुई और रद्द कर दी गई। जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू के साथ बातचीत कर रहे हैं, हमारी टीमें सक्रिय रूप से इस मुद्दे को कम करने के लिए प्रयास कर रही हैं।
प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा
असुविधा के लिए माफी मांगते हुए, प्रवक्ता ने कहा कि रद्दीकरण से प्रभावित यात्रियों को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को पुनर्निर्धारित करने की अनुमति दी जाएगी। हम इस अप्रत्याशित व्यवधान के लिए अपने मेहमानों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि यह स्थिति उस सेवा के मानक को प्रतिबिंबित नहीं करती है जिसे हम प्रदान करने का प्रयास करते हैं। रद्दीकरण से प्रभावित मेहमानों को पूर्ण धनवापसी या किसी अन्य तिथि के लिए मानार्थ पुनर्निर्धारण की पेशकश की जाएगी।
Air India का टाटा में विलय से केबिन क्रू समेत वरिष्ठ कर्मचारी नाखुश
2023 में, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बजट एयरलाइन AIX कनेक्ट को एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय करने की टाटा समूह की पहल को हरी झंडी दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि केबिन क्रू समेत वरिष्ठ कर्मचारी इस बदलाव से नाखुश हैं।

