दिल्ली सरकार ने 13 साल बाद प्रदूषण जांच की दरों में संशोधन किया है। वाहनों के लिए प्रदूषण जांच की नई दरें, पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी (जैव ईंधन सहित) सहित दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए शुल्क 80 रुपये निर्धारित किया गया है। पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी (जैव ईंधन सहित) सहित चार पहिया और उससे अधिक के वाहनों के लिए शुल्क 110 रुपये है। इसके अलावा, डीजल वाहनों से प्रदूषण जांच के लिए 140 रुपये लिए जाएंगे। इसके साथ साथ इस PUC सर्टिफिकेट की फीस में भी वृद्धि की गई है।
PUC प्रमाण पत्र न रखने 10,000 रुपये तक का जुर्माना
2011 में ये दरें क्रमशः 60 रुपये, 80 रुपये और 100 रुपये थीं। उससे पहले, 2005 में दरों को संशोधित कर 35 रुपये, 45 रुपये और 60 रुपये कर दिया गया था। दिल्ली परिवहन विभाग प्रदूषण में योगदान देने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्रों की समय-समय पर जांच करता है। दिल्ली में वैध पीयूसी प्रमाण पत्र न रखने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

