रिपोर्ट: निशांत शर्मा
मोहब्बत की खातिर सरहद को पार कर के सीमा हैदर अभी भी चर्चाओं में बनी हुई है इसके बाद कई ऐसी प्रेम कहानियां सामने आ रहीं हैं। अभी सीमा हैदर चर्चाओं में बनी हुईं हैं और अब एक और मामला सामने आया है बांग्लादेश की सोनिया अख्तर अपने प्यार के लिए नोएडा पहुंच गईं महिला का आरोप है कि कि नोएडा के सौरभ कांत तिवारी नाम के एक शख्स से निकाह किया फिर तीन साल तक वो बांग्लादेश में साथ रहे लेकिन अब वो उसे छोड़कर नोएडा वापस आ गया है
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बांग्लादेश से पति के लिए भारत आई सोनिया अख्तर मामले में नोएडा पुलिस भी एक्टिव हो गई है, महिला पिछले एक हफ्ते से पुलिस के संपर्क है, वहीं पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है, मामले को जाँच एसीपी महिला सुरक्षा कर रही है, पुलिस ने इस मामले लो लेकर महिला के पति से भी पिछले एक हफ्ते से पूछताछ कर रही है, महिला ने सौरभ कांत के संबंध में कई दस्तावेज पेश किए है।
सोनिया अख्तर ने किए ये दावे
महिला अपने एक वर्षीय बच्चे के संग भारत आई है, महिला का दावा है कि तीन वर्ष पूर्व ग्रेटर नोएडा शिवालिक होम्स सोसायटी में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी बंगलादेश मे नौकरी के दौरान उस से शादी की थी, धर्म परिवर्तन भी किया था, इसके लिए महिला ने मैरिज सर्टिफिकेट और धर्म परिवर्तन के कागजात पुलिस को दिखाए है वहीं सौरभ कांत तिवारी ने बताया है कि निकाहनामा और धर्म परिवर्तन के कागज पर सोनिया अख्तर और उसके परिजनों ने जबरदस्ती साइन करवाया था, उसने सोनिया से तलाक के लिए बांग्लादेश के कोर्ट में अर्जी डाल रखी है लेकिन उसके बावजूद महिला नोएडा में आकर नोएडा महिला उसे परेशान कर रही है पिछले एक हफ्ते से पुलिस कई बार उसे पूछताछ के लिए बुला चुकी है।
सौरभ ने कहीं ये बातें
सौरभ ने कहा है कि उनका केस बांग्लादेश कोर्ट में चल रहा है भारत में उन्होंने किसी तरह का कोई अपराध नही किया है उसके बावजूद पुलिस कह रही है कि वो महिला की रहने की व्यवस्था करे, सौरभ ने साफ तौर पर कहा है कि बांग्लादेशी कोर्ट का जो निर्णय होगा वो उसे मानेंगे, बच्चे के लिए अगर कोर्ट खर्चा देने को कहेगी तो वो खर्चा भी देंगे, वही दूसरी ओर बांग्लादेशी महिला के वकील रेणु ने कहा है कि महिला के बच्चे की तबियत खराब है सौरभ ने बांग्लादेश में महिला से यह झूठ बोलकर शादी किया था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है शादी के बाद दोनो साथ मे खुश रहते थे इसके लिए कई तस्वीरें भी सामने रखी है, फिलहाल इस मामले की जांच कर रही एसीपी महिला सुरक्षा ने जाँच को तेज कर दिया लेकिन सीमा हैदर की तरह अब सोनिया का मामला भी खूब सुर्खियां बटोरने लगा है।
सोनिया लगा रही अब लगातार इंसाफ की गुहार
वहीं सोनिया अख्तर ने बताया की नोएडा मे पति के साथ रहना चाहती है पति ने साथ रखने से इंकार किया है आरोप है कि पति पर इंडिया में दूसरी महिला से शादी करके रहने का आरोप,अब आपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पुलिस से इंसाफ की लगा रही है गुहार

