चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15जून गुरूवार को गुजरात के तट पर लैंडफॉल हो गया और तबाही के निशान छोड़ गया। मौसम विभाग ने पहले से लोंगो को सावधान कर दिया था लेकिन तूफान का रूप इतना प्रचंड था कि लोंगो के घरों के निर्माष में होने वाली टिन की चादरें उड़ गईं।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रकोप ने गुरूवार को कच्छ के जखाऊ तट पर टकराया। टकराने के बाद इसकी स्पीड अपने आप कम हो गई लेकिन जखाऊ और मांडवी समेत कच्छ और सौराष्ट्र के ज्यादातार हिस्सों में इस वक्त तेज बारिश हो रही है।
बिपरजॉय ने कच्छ जिले के जखाऊ और मांडवी कस्बों के पास कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। अब ये तूफान गुजरात में तांडव मचाने के बाद राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 18-19 जून तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक गति से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बारिश होने के आसार भी जताएं हैं।
मौसम विभाग के इस अनुमान से बाकी के अन्य राज्यों ने पहले से इस चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रकोप से लोंगो को बचाने के लिए कमर कस ली है और सावधान रहने को कह दिया है। वहीं गुजरात में हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को शिफ्ट कर दिया है और बचाव और राहत उपायों के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है।

