2024 का चुनाव आने को है लेकिन सियासत में तो अलग उथल-पुथल मची हुई है। जहां महाराष्ट्र में रविवार 2 जुलाई को खेला हो गया अजित पवार ने NDA ज्वाइन कर ली और उपमुख्यमंत्री की शपथ भी ले ली। अब बिहार में ऐसा ही सियासी खेला होने वाला है सूत्रों से सुनने में आ रहा है हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष मांझी (Santosh Manjhi) ने सोमवार को बड़ा बयान भी दे दिया है कि महाराष्ट्र से मिलता जुलता खेला बिहार में भी होने वाला है…
सूत्रों से खबरें सामने आ रही हैं कि आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव नितीशी की जेडीयू को तोड़ सकते हैं और अगर ऐसा हो गया तो जेडीयू के विधायक तेजस्वी के साथ हो जाएंगे। इस बात का नीतीश को पता है इसलिए वो अपने विधायकों से वन टू वन बैठक कर रहें हैं और उनको रोकने मनाने की कोशिश कर रहें हैं लेकिन कहा जा रहा है उनके हाथ सफलता नहीं लग पा रही पांच से 10 दिनों के अंदर तेजस्वी जेडीयू को तोड़कर नीतीश के पैरों तले जमीन खिसका सकते हैं। संतोष मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हैं इसलिए चाह कर भी वह एनडीए में नहीं आ सकते हैं। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या हार की सियासत में भी भूचाल आएगा। जितना मजा एंटेरटेनमेंट की खबरों में होता है उससे कई ज्यादा मसाला अब राजनीति में होने लगा है। 2024 के चुनाव से पहले सियासत में क्या क्या खेला होगा ये तो आने वाला समय बताएगा

