उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज काशी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद प्रदेश सहित देश की सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गई है। विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इस बीच काशी पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ज्ञानवापी का सच सामने आना जरूरी है। इसके लिए कई लोग सामने से लड़ाई लड़ रहे हैं तो बहुत लोग घरों में बैठकर प्रार्थना कर रहे हैं। अब लोग पूछ रहे हैं कि नंदी जिस ओर मुंह करके बैठे हैं तो शिव मंदिर कहां है ?
उन्होंने कहा कि बात वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित है कि नंदी का मुंह जिस ओर होता है उधर ही शिव मंदिर होता है। ज्ञानवापी मामले में भी यही है। अभी ज्ञानवापी में कोर्ट ने सर्वे का निर्णय लिया। इसके पहले भी सर्वे हुआ। अभी तक के सर्वे में शिवभक्तों का विश्वास में सत्यता नजर आई। अब कानून के रास्ते इस विवाद का समाधान होगा। हमें और हिंदू समाज को पता है कि ज्ञानवापी शिव मंदिर ही है। लेकिन हम उसको कानून के जरिए हासिल करना चाहते हैं।
मानसिक तौर पर विक्षिप्त हो गए हैं स्वामी प्रसाद मौर्य
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि राजनीतिक करंट लगने से वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त हो गए हैं। एक जमाना था कि जब वह मंत्री थे। आज उनकी बात कोई नही सुनता। स्वामी प्रसाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। वो स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग से दूरी बनाएं तो 10-15 साल बाद सत्ता में वापसी हो सकती है। अखिलेश यादव जिस समाज को अपना वोट बैंक मानते हैं वो समाज अब उनके साथ नहीं रहा।
स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा मंदिरों का सर्वे करवाए जाने पर बौद्ध मंदिर मिलने के बयान पर कहा कि वह मानसिक संतुलन खो चुके हैं। सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2200 कानून को बदला गया है, तो 1991 के कानून को भी हटा दिया जाएगा। यह संसद की व्यवस्था है। संविधान संशोधन हम पहली बार नही करेंगे। इससे पहले 104 बार हो चुका है।

