कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसदी से बहाले होने के बाद संसद पहुंच चुके हैं पहले उन्होनें महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। संसद पहुंचते ही राहुल गांधी का जोरदार स्वागत नारो का साथ किया गया।
राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए राहुल गांधी के संसद वापसी आने पर कांग्रेस में खुशी का माहौल छाया हुआ है पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी संसदो को मिठाई खिलाई तो वहीं सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी की संसद में वापसी आने पर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी साथ ही सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई दी और कहा इस फैसले के बाद लोकतंत्र और न्यायालय पर विश्वास बढ़ा है।
वहीं सपा की सांसद डिंपल यादव ने भी राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर उन्हें बधाई दी। लोकसभा सचिवालय द्वारा आज राहुल गांधी सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में अपडेट किया। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राहल गांधी की संसद सदस्यता वापसी होने पर भाजपा पर तंज कसा और कहा अगर PM मोदी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह राहुल गांधी हैं।
"राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में लिखा, "मेंबर ऑफ पार्लियामेंट"
— NiwanTimes (@NiwanTimesInd) August 7, 2023
इससे पहले उनके अकाउंट पर डिस्क्वालिफाइड MP लिखा हुआ था'#Rahul_is_Back #RahulGandhi #RahulGandhiinParliament #Congress pic.twitter.com/lyB5c2juuz
छत्तीसगढ़ की सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर इसे सत्य की जीत बताया और कहा अब लोग उन्हें लोकसभा में बोलते हुए सुनना चाहते हैं। वहीं भाजपा लगातार अभी भी राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापसी होने के बाद तीखे वार में जुटी है और तंज कसते हुए कह रही है कि केवल उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई है। उनकी अपील अभी भी अदालत में लंबित है यह एक सामान्य प्रक्रिया है। राहुल गांधी बरी होने के रूप में मनाना दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का अपमान है।

