टी20 वर्ल्ड के आखिरी सुपर 8 मुकबले में Afghanistan ने बांग्लादेश को 8 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान की इस जीत के बाद वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट से बाहर होने सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर लोग मजे ले रहें है।
बांग्लादेश के जीत भर निर्भर थी कंगारू टीम
इससे पहले टीम को एक दिन पहले भारत के हाथों 4 रनों से शिकस्त मिली थी। जिसके बाद टीम सेमीफाइनल में जाने के लिए आज हुए AFG vs BAN मैच पर निर्भर थी। अगर यह मैच बांग्लादेश जीत जाती तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुँच जाती लेकिन Afghanistan ने पहले ऑस्ट्रेलिया और अंतिम मैच में बांग्लादेश को हरा कर कंगारूओं कए मंसूबों पर पानी फेर दिया।
8 रनों से Afghanistan की जीत
सुपर 8 के मुकाबले में Afghanistan ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास ने पहली ऑस्ट्रेलिया को हराया और फिर सुपर 8 के अंतिम मुकाबले में टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 8 रनों से जीत हासिल कर पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सेमीफाइनल में टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।
देखिए सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे मीम्स






