फैंस को बेसब्री से आदिपुरूष के रिलीज होने का इंतजार था और शुक्रवार 16जून को फिल्म रिलीज भी हो चुकी है और दर्शक का मिलाजुला रिव्यू मूवी को लेकर सामने आ रहा है कुछ लोग आदिपुरूष को ब्लॉकबस्टर बता रहें हैं तो कुछ लोग इसे धार्मिक एंगल से देखकर ये कह रहें हैं कि रामायण का मजाक बना दिया गया है।
500 करोड़ के भारी बजट से बनने वाली आदिपुरूष को लेकर जितनी एक्साइटमेंट बनी हुई थी फिल्म को देखकर रिव्यू मिला जुला रहा कुछ लोंगो को फिल्म के रिव्यू पसंद नहीं आ रहें है, तो कोई प्रभास के राम लुक को लेकर जीसस से तुलना कर रहा है, VFX से लोग काफी नाखुश हैं,हनुमान जी के डॉयलॉग की कड़ी निंदा की गई है।
फिल्म के डॉयलॉग को लेकर लोग काफी गुस्सा हैं जिस तरह से भाषा का इस्तेमाल किया गया है काफी अभद्र है। हिंदू संगठन ने फिल्म को लेकर काफी नाराजगी जताई है हिंदू सेना की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस फिल्म की वजह से रामायण, भगवान श्रीराम और देश की संस्कृति का मजाक बन रहा है।
अकसर देखा गया है बॉलीवुड में जितनी भी सांस्कृतिक, इतिहास की फिल्में बनीं हैं कई विवाद खड़े हुए लेकिन चीजों के बदलकर फिल्म रिलीज हुईं और हिट हुईं उदाहरण के लिए पदमावत, बाजीराव मस्तानी अब आदिपुरूष भी विवाद में घिरी हुई है लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने हिंदी वर्जन में ही 40 करोड़ कमा डाले हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड इसके आंकड़े और भी हैरान करने वाले हैं। पहले दिन की ओपनिंग में आदिपुरूष ने 100 करोड़ के ऊपर पहुंच चुकी है।

