भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और गोंडा के कैसरगंज से भाजपा के सांसद बृजभूषण पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में अब जांच पूरी होने वाली है। दिल्ली पुलिस की SIT बृजभूषण के खिलाफ दर्ज दो मामलों की जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते अदालत को सौंप सकती है।
सूत्रों के जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने अब तक की अपनी जांच के तहत 180 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बता दें सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिनमें से एक नाबालिग महिला पहलवान के ऊपर हुए यौन उत्पीड़न को लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था लेकिन उस नाबालिग महिला ने अपना बयान वापस ले लिया था जिसके बाद साक्षी, बजरंग पूनिया ने कहा कि ये सब झूठ है।
देश के पहलवान लगातार बृजभूषण के खिलाफ 1महीने से ऊपर हो गया सत्याग्रह की जंग छेड़े हुए हैं, तमाम बवाल नए संसद के उद्घाटन पर हंगामा, अपने मेडलो को हरिद्वार की गंगा में प्रवाहित से लेकर अब पहलवानों की कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और बृजभूषण के लखनऊ और गोंडा वाले घर पर पहुंची और बयान दर्ज किए अब 7 जून को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से साक्षी और बजरंग पूनिया ने मुलाकात की और 6घंटे की लंबी बैठक के बाद उन्हें अनुराग ठाकुर से लिखित आश्वासन मिला।
पहलवानों ने बुधवार 7जून को अनुराग ठाकुर के सामने 5शर्तें रखीं थीं जिसमें से 3 शर्तों के लिखित आश्वासन अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को दिए पहला कि बृजभूषण के खिलाफ जांच को 15 जून तक पूरा करा लिया जाएगा। दूसरा 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान उनके प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर वापिस ले ली जाएगी। तीसरा 30 जून तक कुश्ती महासंघ के चुनाव होने के आश्वासन पहलवान को दिए गए। अब ये पूरा मामला तेजी से घूमता हुआ नजर आ रहा है केंद्रीय खेल मंत्री ने जो पहली शर्त को लेकर कहा कि बृजभूषण के खिलाफ 15जून तक जांच पूरी कर ली जाएगी तो सवाल ये उठने लगा है कि क्या जल्द पहलवानों को इंसाफ मिलेगा और बृजभूषण सलाखों के पीछे होगा? अब ये तो जांच पूरी होगी और जैसे ही रिपोर्ट कोर्ट में पेश होगी और जो फैसला होगा वो तो आने वाला समय ही बताएगा।

