रिपोर्ट : निशांत शर्मा
नोएडा गौतमबुद्ध नगर में अब बदमाशों की शामत आई हुई है क्योंकि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
इनामी बदमाशों को लगी गोली
रविवार देर शाम नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में थाना फेस 3 पुलिस की सेक्टर 71 में मुठभेड हुई शातिर इनामी बदमाश को गोली लगी। 2017 से फरार चल रहा था ।
थाना फेस 3 प्रभारी विजय कुमार ने दी जानकारी
नोएडा थाना फेस 3 चोरी लूट की घटनाओं के मामले में 2017 से फरार 10 हजार का इनामी नेमपाल निवासी रजवाना थाना जुनावई जिला संभल को मुठभेड़ गोली लगी है, जिसकी पहचान नेमपाल नाम से हुई हैं। नेमपाल 2017 से फरार चल रहा है। इस पर पहले से ही दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
डॉ राजीव दीक्षित एडीसीपी सेंट्रल ने कही ये बातें
डॉ राजीव दीक्षित एडीसीपी सेंट्रल विजय कुमार ने आगे कहा कि वह सूचना मिली थी की क्षेत्र में देर शाम किसी घटना को अंजाम देने वाला हैं। सूचना के बाद पुलिस की घेराबंदी में मुठभेड़ हुई और मुठभेड़ में इनामी नेमपाल को गोली लगी। बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।

