आजकल देश में धर्म को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है। कुछ ऐसी घटनाएं देश के अलग अलग हिस्सों में हो रहीं है जो कि दो धर्मों के बीच दूरी का कारण भी बन रहा है दरअसल मामला यूपी के हापुड़ से है जहां प्रसिद्ध चंडी मंदिर में शुक्रवार को एक युवक ने मंदिर में नमाज पढ़ी हिंदू श्रद्धुलओं ने ऐसा आरोप लगाया बस फिर क्या था हिंदुओं में बवाल मच गया।
हापुड़ के चंडी मंदिर में युवक ने पढ़ी नमाज मचा बवाल
इस वक्त वैसे भी जहां धर्म को लेकर पहले से ही माहौल काफी खराब चल रहा है तो वहीं हापुड़ के प्राचीन और प्रसिद्ध चंडी मंदिर में एक युवक के नमाज पढ़ने का आरोप लगा तो बवाल मच गया। मंदिर के पदाधिकारियों, नेताओं और भक्तों ने गंगाजल से मंदिर के पूरे प्रांगण को धोया जिससे स्थान पवित्र हो सके। दरअसल शुक्रवार की तड़के सुबह पांच बजे एक युवक मंदिर प्रांगण में दाखिल हुआ और चादर बिछाकर नमाज पढ़ने लगा जिसके बाद जैसे ही ये सूचना पुलिस को मिली वैसे ही वो स्थान पर पहुंची और हापुड़ की डीएम प्रेरण शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी मुकेश कुमार मिश्र, हापुड़ क्षेत्रधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पहुंचे सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश की गई और पुलिस ने शुक्रवार को ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।

