दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी को उसका नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है.आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता है। शैली ओबरॉय(Shelly Oberoi) को 150 वोट मिले हैं। जीत के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्विट करते हुए लिखा- गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। AAP की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।
सौरभ भारद्वाज ने भी ट्विट करते हुए मनीष सिसोदिया के जैसे ही बात को दोहराया गुंडे हार गये। जनता जीत गयी ।’ शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं। वहीं पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। शेली ओबेरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को मात दी है। रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले ।
मेयर चुनाव जीतने के बाद शौली ओबेरॉय ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी शैली ओबेरॉय को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। डॉ. शैली ओबेरॉय को मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।
इससे पहले तीन बार मेयर का चुनाव आयोजित तो किया गया लेकिन तीनों ही बार भाजपा और आप के बीच काफी ज्यादा बहस बाज़ी हुई इसलिए चुनाव को टाल दिया गया लेकिन सीएम केजरीवाल की चिट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव की तारीख का ऐलान करते हुए मेयर चुनाव होने का फाइनल फैसला सुनाते हुए 22 फरवरी की घोषणा की, आज चौथी बार चुनाव शांति के साथ संपन्न हुआ और AAP पार्टी ने अपना जीत का परचम लहरा दिया है।

