आज का दिन कुछ राशियों को धन का लाभ और अच्छे अवसर मिलेंगे, तो मीन राशि वाले दिखावा करने से बचें रहें।
मेष
सूझबूझ और समभाव से आगे बढ़ेंगे। नीति नियम बनाए रखें। व्यवस्था पर जोर देंगे। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। निवेश पर फोकस रहेगा। दूर देश के मामलों में रुचि रहेगी। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। कामकाजी अवसर बने रहेंगे। योजनाओं को गति मिलेगी। दिखावे में न आएं, लेनदेन में नियंत्रण बनाए रखेंगे।
वृष
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है और आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए कारोबार में तेजी लेकर आएगा और आपको करियर को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। कुछ पुण्य कार्य से आप सावधानी बरतें और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और भाग्य के दृष्टिकोण से आप पूरा फोकस बनाए रखें।

कर्क
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने जरूरी काम में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। प्रलोभन में नहीं आएंगे। व्यवस्थागत मामले बढ़ेंगे, कार्य व्यापार के मामले सहजता से बनेंगे। करियर कारोबार मे सुधार बना रहेगा।

सिंह
निसंकोच आगे बढ़ेंगे। दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी। लाभ और विस्तार के कार्यां की गति बढ़ाएंगे। आवश्यक कार्यां को गति देंगे। लक्ष्यगत तैयारी बढ़ाएंगे। तर्क विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें। सजगता से कार्य सधेंगे।

कन्या
मेहनत परिश्रम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। लेनदेन में सतर्कता बरतेंगे। कामकाजी मामलों में उत्साह रखेंगे। सेवाक्षेत्र के मामले गति लेंगे। ठगों से बचाव रखें, स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। सक्रियता और साहस रखेंगे, समन्वय बना रहेगा।

तुला
महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे। बुद्धि कौशल से परिणाम बेहतर बनेंगे। उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे। व्यवस्थाओं को महत्व मिलेगा। लगन से आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक
व्यक्तिगत प्रयासों में आगे रहेंगे। लेनदेन में सतर्कता रखें। निजी मामलों में शुभता बढ़ेगी।ल़़क्ष्यों पर फोकस रहेगा। विभिन्न प्रयासों में अनुकूलन बनाए रखेंगे। स्वार्थ से बचें।

धनु
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। योजनाओं को गति मिलेगी। व्यक्तिगत विषयों रुचि रहेगी। सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। आय बढ़त पर रहेगी, बहस से बचेंगे।

मकर
कार्य व्यापार में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगा। उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। महत्वपूर्ण बात साझा करेंगे। शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे, नए लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से आप उत्साहित रहेंगे।

मीन
आज आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप सभी का पूरा मान सम्मान रखेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं।
आप अपनी आय व व्यय को देखकर आप एक बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। दिखावे व बड़बोलेपन से बचें।

