आज का दिन इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, धन लाभ मिलेगा तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको करियर को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की किसी बात को शेयर ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते है।
वृष
सीख सलाह पर बल देंगे। नीति नियम बनाए रखेंगे, स्वास्थ्य संबंधी सजगता बढ़ाएंगे। पूर्व मामले उभर सकते हैं। विरोधी सक्रियता रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां में में धैर्य दिखाएं। सामंजस्यता बनाए रखें, स्वास्थ्य संकेतों के प्रति लापरवाही न दिखाएं, भावुकता पर नियंत्रण बढ़ाएं।

मिथुन
आर्थिक लाभ में अपेक्षित वृद्धि बनी रहेगी। सीख संपर्क पर फोकस रखेंगे। अनुकूलता बढ़त पर रहेगी। भूमि भवन के मामले पक्ष में बनेंगे। करियर व्यापार में समय देंगे। आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है और यदि आप किसी सम्पत्ति का सौदा करने जा रहे है, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें। आपको कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं।

कर्क
आज का दिन आपको बहुत ही सावधान होकर चलना होगा और धन संबंधित मामले में बहुत सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और यदि आपको किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो अपने पिताजी से करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बजट के अनुसार आगे बढ़ेंगे। रुटीन बेहतर रखेंगे, व्यवस्था पर जोर देंगे। विपक्ष की सक्रियता बनी रहेगी। सावधानी से आगे बढ़ें, लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं, सजगता बनाए रहें। मेहनत के मामले संवरेंगे। तर्कशीलता एवं तथ्यात्मक व्यवहार रखें। लक्ष्यगत गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है। कामकाज में प्रलोभन में आने से बचेंगे

सिंह
विभिन्न कार्यां में गति रहेगी। बौद्धिक प्रखरता बढ़ेगी। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। विभिन्न परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे, उत्साह मनोबल से कार्य साधेंगे। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
कन्या

आज का दिन आपके लिए सुख भोग के साधनों वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी काम के लिए जिद व जल्दबाजी न करें। भावुकता नहीं दिखाएं, तर्क विवाद से दूर रहेंगे। व्यवहार में सहजता सजगता लाएं, उमंग उत्साह बना रहेगा। आरोप-प्रत्यारोप में न पड़ें।
तुला
तेजी से आगे आने का भाव रहेगा। लक्ष्य पाने के लिए समय अच्छा बना हुआ है। साहस पराक्रम से सफलता बढ़ाएंगे। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।

वृश्चिक
आर्थिक योजनाओं को गति मिलेगी। वाणी व्यवहार से सभी का मन जीतेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में समर्थन प्राप्त होगा। निजी मामले हल होंगे, मान सम्मान में वृद्धि रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छे परिणाम पाएंगे। बचत बैंकिंग कार्यां में रुचि रहेगी। संग्रह संरक्षण पर ध्यान देंगे, आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।

धनु
सफलता का प्रतिशत उछाल पर बना रहेगा। बड़ी सोच बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा।

मकर
आज का दिन आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप आवश्यक कार्य को गति दे पाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की सोचेंगे, खर्च निवेश् के मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। सूझबूझ और समन्वय से आगे बढ़ते रहें। लेनदेन पर नियंत्रण बढ़ाएं, वैदेशिक मामलों में सक्रियता आएगी।

कुंभ
आर्थिक लाभ और विस्तार मामले सफल होंगे। दीर्घकालिक योजनाएं आकार लेंगी। लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। करियर कारोबार में सफलता मिलेगी। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उपलब्धियां बढ़ेंगी, आय में वृद्धि रहेगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

आपके कामकाज के प्रयास सकारात्मक रहेंगे। आपको काम के मामले में

