आज का दिन इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, धन में वृद्धि होने की संभावना है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप लाभ होगा। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। लापरवाही पर अंकुश रखें, उधार का लेनदेन न करें। ठगों से दूरी बनाएं, सजगता से आगे बढ़ें, व्यर्थ चर्चा पर अंकुश लगाएं। सुनाई बातों पर भरोसा न करें। तर्कशीलता बनाए रहें, नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे, कामकाजी गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। बजट से चलेंगे, संकोच का भाव बना रह सकता है।
वृष
साहस पराक्रम और परस्पर सहयोग बना रहेगा। योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। आर्थिक गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे। कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। सहज रहें, उत्साह और सक्रियता दिखाएंगे। भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें। लाभ व प्रभाव सामान्य रहेगा, सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव की प्राप्त होंगे, धैर्य से काम लें।

कर्क
करियर कारोबार में सक्रियता लाएंगे। तर्क बहस से बचेंगे, आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सार्थक संवाद को महत्व देंगे, सहकारिता पर जोर रखेंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी रखेंगे।

सिंह
सौंदर्यबोध को बल मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संकोच हटेगा, हर्ष आनंद बना रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम बनेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

कन्या
बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन में आगे रहेंगे। कामकाजी सूझबूझ से सभी प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे, शुभ प्रस्तावों को प्राप्त करेंगे। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। प्रत्येक कार्य बुद्धिमत्ता और कौशल के साथ करेंगे।

तुला
लेनदेन में स्मार्टनेस बढ़ाएंगे। लाभ व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। उधार से बचेंगे, निवेश के विषयों में सुधार बना रहेगा, खर्च पर ध्यान देंगे। योजनागत व्यय बढ़ेगा। सफेदपोश ठगों से दूर रहें।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति सकारात्मक बनी रहेगी। करियर व्यापार संवार पर रहेगा। उन्नति पथ पर तेजी से बढ़ते रहेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में समय बिताएंगे। तेजी बनाए रखेंगे, चहुंओर शुभता रहेगी, महत्वपूर्ण कार्यां में प्रभाव दिखाएंगे। उपलब्धियां बढ़ेंगी, उल्लेखनीय मामले बनेंगे, योजनाएं फलेंगी।

धनु
कारोबारी सफलता का प्रतिशत बढ़े़गा। सभी क्षेत्रों में तेजी रखेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी में तरक्की लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनसे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और भगवान के प्रति आस्था और विश्वास बना रहेगा। आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलती दिख रही है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर किसी निर्णय को लेने के लिए रहेगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने घर पर किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपका बेवजह लड़ाई झगड़ा हो सकता है। किसी जोखिम भरे काम में आज हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का आज लाभ उठाएंगे।

मीन
आवश्यक कार्यां पर जोर देंगे। सहकारिता के प्रयास बनेंगे। भूमि भवन के विषय सधेंगे। औद्योगिक प्रयासों को बढ़ाएंगे।

धनधान्य में बढ़त रहेगी, निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

