आज सावन का दूसरा दिन है कुछ राशियों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा, धन का लाभ होगा लेकिन कुछ विशेष बातों का ख्याल भी रखना होगा।
मेष
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा और किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। लाभ का प्रतिशत संवारेगा शुभ प्रस्ताव प्रप्त होंगे, सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी।
वृष
दीर्घकालिक योजनाएं बेहतर बनी रहेंगी। महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे, साख सम्मान में वृद्धि होगी। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे, आकर्षक परिणाम अर्जित करेंगे, करियर कारोबार में तेजी आएगी। लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे, सभी का समर्थन रहेगा, अवसरों को भुनाएंगे, कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा। धर्मकार्यां एवं पुण्यार्जन में वृद्धि होगी, आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में सावधानी रखने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उनके कामों से जाना जाएगा और उनके जनसमर्थन में भी इजाफा होगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। लाभ एवं विस्तार सफलता बढ़ेगी। व्यवस्था में भरोसा बनाए रखेंगे, महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए किसी नए कार्य को करने के लिए रहेगा। करियर व्यापार सामान्य से बेहतर प्रदर्शन रहेगा। सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ेंगे। सकारात्मकता सोच से काम लेंगे, सक्रियता बनाए रखेंगे। प्रलोभन में न आएं अकारण हस्तक्षेप से बचें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

कन्या
आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में समस्या लेकर आ सकता है। लाभ के अवसर बने रहेंगे, महत्वपूर्ण विषयों में रुचि दिखाएंगे।

तुला
व्यक्तिगत सफलता के प्रयास तेज होंगे। व्यक्ति विशेष और वस्तु के प्रति झुकाव रखेंगे। रक्त संबंधों को मजबूती मिलेगी। घर परिवार में सहजता रहेगी। भवन वाहन के मामले हल होंगे। अति उत्साह और आवेश से बचें, जल्दबाजी में निर्णय ना लें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में आपको मानसिक तनाव गहरा रहेगा और व्यवसाय में आपको लाभ मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है।

धनु
घर में शुभ कार्यां की रूपरेखा बनी रहेगी। कुल कुटुम्ब से करीबी बढाएंगे। जीवन स्तर सुधार पर रहेगा। संकोच में कमी आएगी, मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी, आर्थिक मामलों को गति मिलेगी।

मकर
रचनात्मक विषयों में सक्रियता बनी रहेगी। औद्योगिक प्रयासों में तेजी रहेगी। व्यक्तिगत संबंधों में बनी रहेगी। विविध प्रयास सफल हो सकते हैं, जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। सकारात्मकता से उत्साहित रहेंगे, संवेदनशीलता बनाए रखेंगे।

कुंभ
वक्त सावधानी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कार्यगति धीमी रह सकती है, बजट के अनुरूप आगे बढ़ेंगे। उूर्जा उत्साह रखेंगे, निवेश व विस्तार की सोच रहेगी। सीख सलाह से चलेंगे। कामकाज में सहजता रहेगी, आवश्यक कार्यां में धैर्य दिखाएंगे, नीति नियम के अनुसार कार्य करेंगे।

मीन
आर्थिक मामलों में सुधार का समय बना हुआ है। पेशेवर सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। करियर कारोबार में फोकस बनाए रखेंगे।

अवसरों में वृद्धि बनी रहेगी। लाभ बढ़ाने में सफल होंगे, विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी, नए स्त्रोत निर्मित होंगे।

