आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है, वृश्चिक वाले किसी के बहकावें में आने से बचें तो आइए आपको बताते हैं आपका आज का राशिफल।
मेष
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। नव उूर्जा और उत्साह से सफलता बढ़ाएंगे। शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
वृष
आय-व्यय ऊंचा रहेगा। लाभ और विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। खर्च निवेश पर नियंत्रण बनाए रखें। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। अनजानों से सावधानी रखेंगे। लेन देन में स्पष्टता दिखाएं।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसमे उछाल देखने को मिलेगा और आपके अंदर छुपी हुई कला लोगों के सामने आ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़े लाभ के अवसर में किसी बड़े लाभ के अवसर को हाथ से ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क
भाग्य और कला कौशल से उम्मीद से अच्छे परिणाम पाएंगे। आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे। कारोबारी उन्नति से उत्साहित रहेंगे, कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। अवरोध स्वतः दूर होंगे, बजट पर ध्यान देंगे, योजना बनाकर खर्च करेंगे, कला कौशल बढ़ेगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। जल्दबाजी में यदि आपने किसी से कोई डील फाइनल की तो वह आपके लिए बाद में समस्या अवश्य लेकर आएगी।

कन्या
जोखिम भरे मामले टालेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे, संतुलन और सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में धैर्य दिखाएंगे। आवश्यक कार्यों की सूची बनाएं। योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें। समय साधारण है। सोच विचारकर निर्णय लें। सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे।

तुला
आत्मविश्वास भरपूर बना रहेगा। औद्योगिक प्रयास बल पाएंगे। व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे, लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी। सामंजस्य बनाए रखेंगे। करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे।

वृश्चिक
सेवा व्यवसाय में प्रभावी बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत से जगह बनाएंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे, बहकावे में न आएं, लोभ प्रलोभन से बचें, लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं, उधार से बचें, विनम्रता बनाए रखेंगे, सूझबूझ से काम लेंगे।

धनु
आज का दिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको कुछ जनसंपर्क से भी लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी भौतिक वस्तुओं में भी आज वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा। आपको यदि कोई प्रस्ताव आए, तो आपको उसके बारे में सोच विचार अवश्य करना होगा और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। निजी विषय गति पाएंगे। संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। अहंकार व जिद से बचें, भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं।

कुंभ
हर्ष आनंद में बने रहेंगे। अपनों के साथ से उत्साहित रहेंगे, साहस और पराक्रम बढ़त पर रहेगा, शुभ सूचनाओं को प्राप्त करेंगे। सामिजक कार्यों में तेजी लाएंगे।

मीन
आज का दिन कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके निजी जीवन में आज आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर आज थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अच्छी सोच दिखानी होगी। आपको किसी यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है।


