महाशिवरात्रि के दिन आज इन राशियों के ऊपर भोलेनाथ की कृपा बरसेगी, तो मिथुन राशि वालों को थोड़ा बचने की जरूरत है आज के दिन मिथुन राशि वाले इन कार्यों को करने से बचें, तो आइए आपको बताते हैं आप सभी के आज का राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटो की गलतियों को माफ करेंगे और कुछ नये संपर्कों से आज आपको अच्छा मिलेगा। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे।
वृष
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अनुभवों का अच्छा लाभ उठाएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

मिथुन
परिजनों के साथ से आत्मविश्वास को बल मिलेगा। स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं। अजनबियों पर भरोसे की आदत से बचें। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखें। विनम्र एवं संतुलित बने रहें। शारीरिक संकेतों की अनदेखी से बचेंगे। जल्दबाजी में समझौते नहीं करेंगे। रहन सहन आकर्षक बना रहेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए कोई विशेष उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान दें। अत्यधिक भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। स्वार्थ एवं संकीर्णता त्यागें। सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी। व्यवसायिक विषयों में गति आएगी. निजी जीवन में सफलता मिलेगी।
कन्या
योग्यता प्रदर्शन के अवसर भुनाएंगे। कार्यक्षमता को बल मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना रहेगी। बौद्धिक प्रयासों से सफलता पाएंगे। स्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी। सक्रियता से आगे बढ़ेंगे, महत्वपूर्ण कार्य गति लेंगे।
तुला
आवश्यक कार्यों में सूझबूझ बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत विषयों में तेजी दिखाएंगे। निजता पर जोर रहेगा। भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी, भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएंगे। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आयेगा। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। आपकी किसी के मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।
धनु
आज के दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, जिससे आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आज आप लोगों से किए हुए वादों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे।
मकर
चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। रचनात्मकता को बल मिलेगा, कलात्मक समझ बढ़ेगी, जीवनशैली संवरेगी, सभी का सम्मान बनाए रखेंगे। भिमान पर जोर देंगे। तेजी से विभिन्न कार्य करेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। बड़े प्रयासों को गति देंगे। आर्थिक गतिविधियों को संवारेंगे।
कुंभ
निवेश पर जोर बना रह सकता है। सजगता से आगे बढ़ेंगे। पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे, निवेश के मामलों में तेजी दिखाएंगे। सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। प्रलोभन में न आएं, लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे, विनम्रता रखेंगे।
मीन
आर्थिक उछाल बना रहेगा। प्रयासों में सक्रियता सहजता बढ़ेगी। उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। करियर कारोबार से जुड़े जन बेहतर करेंगे, लेनदेन में प्रभावी रहेंगे, महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्राप्ति होगी।

