आज के दिन इन राशियों को सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है, आंख मूंदकर किसी पर भरोसा करने से बचना होगा।
मेष
श्रेष्ठ कार्यां में आगे रहेंगे। सकारात्मकता और सफलता से उत्साहित रहेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा, किसी अजनबी पर आप आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
वृष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। अनुकूलता में बढ़त बनी रहेगी, इच्छित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. नवीनता नवाचार पर जोर देंगे, बजट के अनुरूप खर्च और निवेश बनाए रखेंगे।

मिथुन
सभी क्षेत्रों में सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय है। आवश्यक कार्यां को गति दे पाएंगे, व्यवसायिक गलतियां करने से बचें। बहस विवाद में न पड़ें, विनय विवेक बनाए रखेंगे। हड़बड़ी व जल्दबाजी न दिखाएं, विनम्रता से काम लेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सावधानी से लेने के लिए रहेगा। आप कोई काम करने से पहले सोच विचार करेंगे, तो उसमें आप सफल अवश्य होंगे। उधार के लेनदेन से बचें, कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा।

सिंह
करियर व्यापार में आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी। इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे, योजनाओं को समर्थन मिलेगा। मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या
आज का दिन आपके लिए रोजगार के मामले में अच्छा रहने वाला है, जो लोग नौकरी में कार्यरत है और वह बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा, भाग्यवृद्धि के अवसर बने रहेंगे, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। कार्य व्यापार में तेजी रखेंगे, निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

तुला
सावधानी से आगे बढ़ते रहेंगे। समय सतर्कता बरतने वाला है। आवश्यक कार्यां में धैर्य बनाए रखें। विनम्रता से काम निकालें, सहजता सरलता से आगे बढ़ें. लोगों की बातों में आने से बचें।

वृश्चिक
साहस पराक्रम प्रयासों को बनाए रखेंगे। साझा भावना से कार्य करेंगे, उद्योग व्यापार के लिए उचित समय बना हुआ है। आवश्यक कार्यां जल्द पूरा करें, भूमि भवन के कार्य बनेंगे। सोच विचारकर निर्णय लेंगे, सेहत का ख्याल रखेंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आने वाला है। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने के पूरी कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप किसी बड़े काम में हाथ आजमानें की सोच रहे थे, तो उससे बचें। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतनी होगी और यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

मकर
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे और यदि आपने अपने आवश्यक कार्य में आलस्य दिखाया, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा।

कुंभ
परिस्थितियों पर नियंत्रण बना रहेगा। व्यक्तिगत विषयों में भावावेश में नहीं आएंगे। करियर व्यापार में सफल होंगे, सहजता से आगे बढ़ते रहें। अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा, संवेदनशील रहेंगे, भवन वाहन के प्रयास गति लेंगे।

मीन
सूझबूझ और चतुराई से काम लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे। तात्कालिक लक्ष्य पूरे करेंगे। आलस्य का त्याग करेंगे, व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे।

संकोच दूर होगा, कामकाजी स्थिति संवरेगी। साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा।

