आज का दिन मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ, राशि वालों को सफलता मिल सकती हैं लेकिन जोखिम भरे काम और निवेश करने में सावधानी बरतनी होनी होगी।
मेष
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि आपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो वह आपको समस्या दे सकते हैं। शुभ कार्यां में गति आएगी, व्यक्तिगत मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
वृष
सूची बनाकर कार्य करेंगे। मेहनत पर भरोसा रखेंगे, बजट पर ध्यान देंगे। जल्दबाजी में नहीं आएंगे। आवश्यक कार्यां को समय सीमा में करने का प्रयास रखें, आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी।

मिथुन
कामकाजी अनुकूलता बढ़त पर बनी रहेगी। आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। साख प्रभाव बढ़त पर बने रहेंगे, उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेगी। लाभ प्रभाव में वृद्धि होगी। अतिउत्साह में चूक करने से बचेंगे, करियर व्यापार को मजबूती मिलेगी। सकारात्मक परिणामों से उत्साहित बने रहेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों को गति मिलेगी और आप किसी बड़े लक्ष्य को तेजी से पूरा करेंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में आपके कुछ विरोधी विरोध कर सकते हैं।

सिंह
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपके निरंतर किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कुछ योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा।

कन्या
सूझबूझ और सतर्कता से कार्य करें। अप्रत्याशित परिस्थितियां बनी रहेंगी, आकस्मिकता पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। तैयारी से कार्य करेंगे, कामकाज प्रभावित हो सकता है। लापरवाही से बचें, व्यापार सामान्य रहेगा, लेनदेन में स्पष्ट रहें।

तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा और आप जल्दी किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो कोई आपके धन का इस्तेमाल कर सकता है। लेनदेन के मामलों में आप सावधानी बरतें। कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी और किसी महत्वपूर्ण काम को करने में आप धैर्य रखें, तभी वह पूरा हो सकेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे।

वृश्चिक
कामकाज में निरंतरता बनाए रहेंगे। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जरूरी कार्य समय से करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखेंगे, कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे।लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे। व्यवस्था को मजबूती देंगे, प्रलोभन में नहीं आएंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। सक्रियता व सूझबूझ से काम लेंगे। कामकाजी परिस्थितियों में सुधार लाएंगे, सकारात्मक बदलाव बनेंगे।

मकर
भावावेश में न आएं। आवश्यक कार्यां में विनम्रता बनाए रखें, महत्वपूर्ण कार्यां को स्वयं करें। निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे, भवन वाहन की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत विषयों में उतावले न हों, संवेदनशीलता बनी रहेगी, उपलब्धियों पर फोकस रहेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य में तेजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जोखिम उठाने से बचें, शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। साहस पराक्रम बढ़ाएंगे, आलस्य छोड़ें, विनम्र रहें।

मीन
विभिन्न प्रयास बेहतर बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, सम्मान में वृद्धि होगी। सुखद सूचना मिल सकती है।

शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे, हर्ष आनंद का वातावरण बना रहेगा, रचनात्मकता और सक्रियता रखेंगे।

