आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ लेकर आने वाला है वहीं वृष राशि वालों को अपने खर्च पर नियंत्रण बनाकर चलना होगा।
मेष
सृजनात्मकता एवं संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ेंगे। कला कौशल को बल मिलेगा। आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे, पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी। लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी, साख सम्मान बनाए रखेंगे। अपने आसपास दिख रही परेशानियों के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा बना रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।
वृष
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में आपका किसी से विवाद हो सकता है,इसलिए सतर्क रहें। सहज गति से आगे बढ़ें, लेनदेन में सावधानी बरतेंगे।

मिथुन
बड़ी उपलब्धियां संभव होंगी। आर्थिक गतिविधियों में चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी करेंगे, कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। विस्तार की सोच रखेंगे, शुभ सूचना प्राप्त होगी, सक्रियता बनाए रखेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको मुनाफा कम होगा। आपको किसी बात को लेकर अचानक से क्रोध भी आ सकता है।

सिंह
भाग्य के मामलों में सक्रियता आएगी। शुभकारी समय बना हुआ है, आर्थिक कार्य व्यापार संवार पाएगा। दीर्घकालिक गतिविधियों में नई उूंचाइयां छुएंगे। सक्रियता बढ़़ाएंगे, प्रयास गति लेंगे, सफलता की ओर तेजी से अग्रसर रहेंगे। विरोधी आपके किसी कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे तो सावधानी बरतें।

कन्या
आज आपको अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम पूरा करें। आमदनी से ज्यादा खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। उद्योग कार्य गति पाएंगे। कार्य विस्तार के अवसर रहेंगे, लेनदेन में प्रभावी रहेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे, प्रयासों में तेजी आएगी। आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा। विभिन्न कार्यां में गति रखेंगे।

वृश्चिक
सतर्कता से आगे बढ़ते रहेंगे। उधार के लेनदेने से बचेंगे, सूझबूझ से परिणाम संवारेंगे, कामकाज में स्पष्टता बढ़ाएंगे। निवेश पर जोर रखेंगे, बजट के अनुसार चलेंगे। ठगों व धूर्तां से दूरी बनाएं, जिद जल्दबाजी न दिखाएं।

धनु
महत्वपूर्ण कार्यां को पूरा करेंगे। विभिन्न गतिविधियों में रुचि रखेंगे, योजनाओं को पूरा करेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे, व्यर्थ की बातों से बचें।

मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरी में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छे से काम करें। किसी से उल्टा सीधा ना बोलें। थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस के किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज भाग दौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।


मीन
सक्रियता से आगे बढ़ेंगे। जोखिम लेने से बचें, आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास उूंचा रहेगा। भ्रम बहकावे में न आएं, सूझबूझ से काम लेंगे।
