यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है एक 16 साल की किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गई मृतका का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रेप और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग आरोपी की तलाश में जुटी शाहिद नाम के शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
लखनऊ में 16साल की किशोरी की रेप के बाद हत्या
लखनऊ में हुई इस वारदात को लव-जिहाद के एंगल से भी पुलिस जांच में जुटी है। इंदिरा नगर थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। फिलहाल पूछताछ जारी है। वहीं मौके पर टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस की मानें तो प्राथमिक दृष्ट्या दुष्कर्म मामला है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। आए दिन नाबालिग, बालिग बेटियां ऐसे दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं तो सवाल उठने लगे हैं कि लड़कियों कब अपने आप को इस देश में महफूज समझ पाएंगी।

