इन दिनों प्यार में सरहद पार करने वाली खबरे तेजी से फैल रही हैं। पहले सीमा सचिन की पब्जी से शुरू हुई मोहब्बत की कहानी, इसके बाद अंजू नसरुल्लाह की मोहब्बत की कहानी अब एक चीनी महिला प्यार में पाकिस्तान पहुंच गई।
अब तक आप लोग केवल सुनते आए हैं कि प्यार कोई मजहब, सीमा और उम्र नहीं देखता लेकिन अब ये बात सीमा, अंजू, और अब चीन की एक 21 साल की लड़की जिसका नाम सुन गाओ फेंग बताया जा रहा है सोशल मीडिया(Snapchat) के जरिए उसकी पाकिस्तान में एक लड़के से दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ और इसके बाद बस वो पहुंच गई अपने प्रेमी जावेद के पास।
आजकल सोशल मीडिया पर दोस्ती, मोहब्बत का सिलसिला बहुत तेजी से बढ़ने लगा है। सीमा पब्जी गेम के जरिए सचिन की दोस्त बनती हैं इसके बाद दोनों को गेम खेलते खेलते प्यार हो जाता है और सीमा सारी सीमाओं को तोड़कर भारत में एंट्री कर लेती हैं और नोएडा में सचिन के साथ वो अभी रह रही हैं इसके बाद अंजू को पाकिस्तान के नसरुल्लाह से सोशल मीडिया पर ही प्यार हो जाता है और भारत से पाकिस्तान चली गईं और इस्लाम कबूल कर लिया अब चीन की युवती गाओ फेंग भी अपने प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंच गई और इस्लाम कबूल कर लिया और जल्द ही वो जावेद से शादी करने की योजना भी बना रहीं हैं।

