बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष फहद अहमद संग शादी कर सबको सरप्राइज कर दिया। शादी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर घेरना भी शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर विवादों का सिलसिला शुरू हो गया था आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इण्डिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्वरा भास्कर की शादी की नाजायज करार दिया था।
इतने बवाल के बाद स्वरा ने ये साबित करते हुए बता दिया कि प्रेम में कोई जाति पंथ मजहब नहीं होता, प्यार सभी धर्म, जाति की बेड़ियों से ऊपर होता है। स्वरा ने कोर्ट मैरिज के बाद ऑफिशयली फहद अहमद से शादी कर ली है और अब ग्रैंड तरीके दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजिन किया जिसमें कई नेताओं ने भी शिरकत की और जोड़े के शुभकामनाएं दीं।
स्वरा और फहद के रिसेप्शन में शामिल होने वाले नेताओं में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सीएम केजरीवाल और शशि थरूर शामिल हुए, जया बच्चन, सांसद सुप्रिया सुले समेत कई राजनेता शामिल हुए। स्वरा ने रिसेप्शन पार्टी के लिए पिंक कलर का लहंगा पहना था, जबकि फहद ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी।

अब आप तो जानते हैं कि भारत में कोई भी काम बिना किसी विवाद के पूरा तो होता नहीं है। राहुल गांधी की मौजूदगी को लेकर स्वरा भास्कर को ट्रोल किया जाने लगा और सोशल मीडिया पर लोंगो ने चुटकी लेते हुए स्वरा भास्कर से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों नहीं बुलाया।

राहुल गांधी की चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा- कब तक दूसरों की शादी में शामिल होते रहेंगे? अपनी भी कर लीजिये। वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया,’राहुल सोच रहे होंगे कि भाई कब तक मैं दूसरों की शादी में जाता रहूंगा? मेरी भी शादी अब करवा दी जाये।
एक यूजर ने कमेंट किया- किसी के निजी जीवन पर कोई टिप्पणी तो नहीं करनी चाहिए, मगर नेता और कलाकार का दाम्पत्य जीवन अस्थिर सा रहता है। कलाकार उन्मुक्त , स्वतंत्र मन वाला, किन्तु नेता प्रभुत्व स्थापित करने की चेष्टा करने वाला। बहुत कुछ ख़ास नहीं बनने वाली। फिर भी मंगलकामनाएं।

